गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

अभिनेता मनोज जोशी से बातचीत

प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी से बातचीत करते हुए महेश सोनी व दीपक पगारे।

महिला कृषक

देवास जिले की प्रगतिशील महिला कृषक मनकुंवर बाई से दूरदर्शन के लिए बातचीत करते हुए महेश सोनी।

मानस भवन भोपाल में आयोजित रामकथा प्रसंग के दौरान दीदी मंदाकिनी रामकिंकर के हाथों सम्मानित हुए महेश सोनी।

मानस भवन भोपाल में आयोजित रामकथा प्रसंग के दौरान दीदी मंदाकिनी रामकिंकर के हाथों सम्मानित हुए महेश सोनी।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

मैं तुम्हारी गजल मे

अगर मानते हो तो सारी गजल मे।
तुम्हारा तसव्वुर हमारी गजल में।
कहीं शोख चंचल अदाओं की लडिय़ां,
कहीं उनकी जुल्फें संवारी गजल में।
वो तन्हा अकेला, चिनाबों का पानी,
लरजती वो लहरें, उभारी गजल में।
सुनो न सुनो, फिर भी इतना तो कह दूं,
कहीं कुछ तो है, बेकरारी गजल में।
रकीबों सुनों, गुनगुना तो रहे हो,
संभलकर, छुपी है कटारी गजल में।
हुई खूब जद्दोजहद-नोकझौंकें,
तब उसने कहा, मैं तुम्हारी गजल में।
-महेश सोनी