बुधवार, 22 मार्च 2017

निबंध प्रतियोगिता में महेश सोनी प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में महेश सोनी प्रथम

वन मंत्री डॉ. शेजवार ने बाँटे राज्य स्तरीय जैव विविधिता प्रतियोगिताओं के पुरस्कार 
विश्व वानिकी दिवस पर मप्र वन विभाग, जैव विविधता बोर्ड के तत्वावधान में 21 मार्च 2017 को नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित जल-वन-नर्मदा-भोपाल जन-जागरूकता अभियान में हुई चित्रकला, निबंध और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पत्रकार व आकाशवाणी, दूरदर्शन के एंकर महेश सोनी 15 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार कुमारी नीतू दोशी को 10 हजार और तृतीया पुरस्कार राजाराम रावते को पांच हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

'मिल-बांचें'मप्र में शासकी विद्यालय गुनगा में पहुंचकर बच्चों के साथ पठन-पाठन के साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता और शिक्षा सुविधाओं की चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार महेश सोनी, पूर्व जनपद सदस्य मनोज वशिष्ठ, प्राचार्य, प्रधानाचार्य।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

डॉ. मृदुला सिन्हाजी ने भोपाल के पत्रकार, साहित्यकार महेश सोनी की पुस्तक 'भीड़ में खालीपन' का विमोचन किया।

गोवा की राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हाजी ने भोपाल के पत्रकार, साहित्यकार महेश सोनी की पुस्तक 'भीड़ में खालीपन' का विमोचन किया। इस अवसर पर मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. त्रिभुवन नाथ शुक्ल व अन्य अतिथिगण मौजूद थे। चित्र काफी पुराना है।

रविवार, 25 दिसंबर 2016

गणेशशंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय अलंकरण पश्चात, वरिष्ठ पत्रकार महेश सोनी को मोमेंटो प्रदान करने हुए वरिष्ठ पत्रकार व प्रतिवाद डॉट कॉम के सीईओ दीपक शर्मा।

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

पत्रकार, साहित्यकार महेश सोनी का दशहरा उत्सव के दौरान टीटीनगर मैदान में सार्वजनिक सम्मान करते हुए मप्र के राज्यपाल डॉ. रामनरेश यादव

बुधवार, 14 दिसंबर 2016

संतश्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज के साथ पत्रकार महेश सोनी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश शर्मा।

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित हुए दैनिक स्वदेश के वरिष्ठ पत्रकार महेश सोनी।